UP News: एटा में मोबाइल लोकेशन से बक्से में मिला एक व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस की टीम

UP News: यूपी के एटा जिले में पुलिस को मोबाइल लोकेशन की सहायता के एक लापता व्यक्ति का शव बक्से में बंद मिला। पुलिस की टीम ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

UP News: उत्तर प्रेदश के एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव एक घर में बक्से से बरामद किया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि पुलिस की टीम ने व्यक्ति का शव मोबाइल लोकेशन के आधार पर किया है। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Crime News

एटा में मोबाइल लोकेशन से बक्से में मिला एक व्यक्ति का शव (Photo- टाइम्स नाउ नवभारत)

बक्से से मिला व्यक्ति का शव

पुलिस के अनुसार रविवार को लापता हुए मोहल्ला ताल निवासी जुझार सिंह (50) का शव उनके ही पड़ोसी इंद्रपाल सिंह और विशाल के घर में एक बड़े बक्से से बरामद हुआ। यह बरामदगी मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह ने घटना की सूचना के बाद इंद्रपाल सिंह के घर जाकर मौका निरीक्षण किया और पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। फिलहाल, घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर जुझार की हत्या क्यों की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

End of Feed