सास की हत्या से पहले दिनभर रीलों में खोई रही पूजा, मासूमियत की आड़ में रचा जुर्म का ताना-बाना

झांसी की पूजा जाटव की जिंदगी देखने में जितनी खूबसूरत थी, असल में उतनी ही डरावनी और रहस्यमयी निकली। एक-एक करके टूटते रिश्ते, खून से सनी कहानियां और अब सास की हत्या में जेल, ये है उस महिला की दास्तान जिसने मासूमियत की आड़ में जुर्म का ताना-बाना रचा। लेकिन पुलिस जांच में एक और हैरान कर देने वाली बात सामने आई है, जो उसकी साजिश को बेनकाब करता है।

Jhansi Murder Case: एक मासूम मुस्कान के पीछे छुपा ऐसा खौफनाक राज, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया। दिखने में खूबसूरत और हंसमुख नजर आने वाली झांसी की पूजा जाटव की कहानी किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है। एक ऐसी महिला, जो अपने जीवन में तीन अलग-अलग पुरुषों से जुड़ी, लेकिन हर रिश्ता या तो खून-खराबे में खत्म हुआ या मौत में। पहले पति पर जानलेवा हमला, फिर लिव-इन पार्टनर की रहस्यमयी एक्सीडेंट में मौत, और अब सास की हत्या में खुद बहन और बॉयफ्रेंड के साथ जेल की सलाखों के पीछे।

Puja Jatav

पूजा जाटव (फाइल फोटो)

यह कहानी सिर्फ एक हत्या की नहीं, बल्कि एक सिलसिलेवार साजिशों, रिश्तों के छलावे और लालच की दास्तान है। पूजा पर आरोप है कि उसने अपनी बहन और उसके प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या की प्लानिंग की और उसे अंजाम भी दिया। ग्वालियर में बैठकर उसने ऐसा ताना-बाना बुना कि ससुराल में उसकी गैरमौजूदगी में ही सास सुशीला की नींद में ही जान ले ली गई। पुलिस जांच में जैसे-जैसे परतें खुलीं, वैसे-वैसे पूजा की जिंदगी के कई काले राज सामने आए, जिसने सबको हैरान कर दिया।

End of Feed