बरेली: बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को जिला जेल में बंद माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक अशरफ के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि शुक्रवार को बिथरी चैनपुर पुलिस ने इज्जतनगर के गांव परतापुर जीवन सहाय निवासी फरहद उर्फ गुड्डू और बारादरी थाना क्षेत्र के सकलैन नगर निवासी यामीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
अतीक अहमद
बैंक खाते से मिले लेनदेन के सबूत
भाटी ने बताया कि प्रापर्टी डीलर फरहद अशरफ के साले सद्दाम के साथ साझेदारी में काम करता था और उसके बैंक खाते में सद्दाम से रुपयों के लेनदेन के सबूत भी मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि फरहद और यामीन जेल में अशरफ से भी मुलाकात करने जाते थे। उन्होंने बताया कि बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज आपराधिक मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
