Bareilly Accident: दिवाली के लिए गांव लौट रहे मजदूर हादसे का शिकार, इको वैन और बस की टक्कर में 3 की मौत

बरेली में इको वैन और बस की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वैन में सवार 12 मजदूर दीपावली मनाने के लिए पीलीभीत अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बरेली के भुता थाना क्षेत्र में देर रात को यह भीषण सड़क हादसा हो गया।

Bareilly Accident: बरेली के भुता थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां इको वैन और बस की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें वैन सवार तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। वैन में सवार 12 मजदूर दीपावली मनाने के लिए पीलीभीत अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Accident

बरेली में भीषण हादसा

वैन के उड़े परखच्चे

यह हादसा बरेली के भुता थाना क्षेत्र के बीसलपुर मार्ग पर देर रात करीब डेढ़ बजे मिर्ची ढाबे के पास हुआ। बस बरेली की ओर से आ रही थी और वैन बरेली से बीसलपुर की ओर जा रही थी। तभी दोनों की आमने-सामने से जोरदार भिंड़त हो गई। जिससे वैन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार वैन में चालक समेत 13 लोग सवार थे। जिनमें से चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

End of Feed