बच्ची से रेप के बाद भाग रहा था पड़ोसी, मुठभेड़ में लगी गोली; आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी में पुलिस ने एक 25 साल के युवक को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारी। अभी आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आइए जानें पूरा मामला-

Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 25 साल के पड़ोसी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है। पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने अपने पड़ोस की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था, जिसे शनिवार रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

barabanki

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस ने पैर में मारी गोली

End of Feed