जयपुर

Churu Accident News: चूरू में भीषण सड़क दुर्घटना, लकड़ियों से भरा ट्रक बाइक पर पलटा, हादसे में तीन युवकों की मौत

Churu Accident News: चूरू में एक अनियंत्रित लकड़ियों से भरा ट्रक बाइक पर पलट गया। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Image

चूरू में भीषण सड़क दुर्घटना

Churu Accident News: राजस्थान के चूरू जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सालासर थाना क्षेत्र में बीती रात लकड़ियों से भरा ट्रक एक बाइक पर पलट गया। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से शवों को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर रविवार यानी आज तीनों मृतकों के शव को परिवार को सौंप दिया गया है।

बाइक पर पलटा लकड़ियों से भरा ट्रक

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने बताया कि ये हादसा सालासर थाना क्षेत्र का है। यहां पार्वतीसर पुलिया के पास लकड़ियों से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गया। ट्रक के पलटने से उसके नीचे दबकर तीनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान शाहरुख खान (22), सोयल (20), और सद्दाम (18) के रूप में की है। अधिकारी ने बताया कि हादसे में शाहरुख और सद्दाम की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं गंभीर हालत में घायल सोयल को अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने आगे जानकारी दी की हादसे के बाद मौका देख ट्रक ड्राइवर वहां से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article