लखनऊ

यूपी में बारिश का सिलसिला जारी, आज इन जिलों में जमकर बरसेगा पानी, जानें 31 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम यूपी, 26 August 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी के कई स्थानों पर आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछ जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Image

यूपी के मौसम का हाल

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में अगस्त की शुरुआत से ही बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इस दौरान कहीं तेज तो कही धीमा पानी बरस रहा हैं। रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे हफ्ते यूपी में बादलों की मौजूदगी रहेगी। इस दौरान विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज यूपी में कैसा मौसम रहने वाला है?

इन जिलों में बारिश के आसार

सोमवार को यूपी में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं पर 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। साथ ही कुछ जिलों में भारी बारिश का भी अनुमान है। आज प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इस हफ्ते यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। 28 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जिसके बाद 29 अगस्त को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान पश्चिमी यूपीं में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा 30 और 31 अगस्त को भी यूपी के दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article