अगस्त में बदलेगा इन ट्रेनों का रूट, लखनऊ-बनारस से दक्षिण जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा असर

ओडिशा के संबलपुर स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण पूर्वोत्तर रेलवे ने अगस्त में कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए हैं। बनारस–विशाखापत्तनम एक्सप्रेस 10, 11, 13 और 14 अगस्त को रद्द रहेगी। वहीं गोरखपुर–संबलपुर एक्सप्रेस भी आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे ने अगस्त महीने में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। ओडिशा के संबलपुर स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। इनमें बनारस–विशाखापत्तनम एक्सप्रेस और गोरखपुर–संबलपुर एक्सप्रेस शामिल हैं, जो कुछ तारीखों पर पूरी या आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की जानकारी जरूर चेक करें।

train

सांकेतिक फोटो (istock)

साउथ जाने वाली ये ट्रेन रहेगी रद्द

अगस्त में विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस चार दिन तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 18523 विशाखापत्तनम-बनारस एक्स्प्रेस 10 और 13 अगस्त को कैंसिल रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 18524 बनारस-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस 11 और 14 अगस्त को निरस्त रहेगी। जिसके कारण लखनऊ, बनारस और आसपास के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा में परेशानी हो सकती है।

End of Feed