लखनऊ

बागपत में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पिकअप ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

Baghpat Road Accident: बागपत में बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप ड्राइवर को पकड़ लिया है।

Image

बागपत में दर्दनाक हादसा

Baghpat Road Accident: उत्तर प्रदेश के बागपत में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। ये लोग गणेश मूर्ति विसर्जन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और पिकअप को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

बड़ौत के पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के सराय मोड़ स्थित बिजली घर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक वाहन की टक्कर हो गयी। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग यमुना नदी में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करके लौट रहे थे। हादसे में तीन लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की मौत हो गयी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

मृतकों की पहचान दीपू (18) और अभिषेक (20) के रूप में की गयी है। तीसरे घायल का उपचार आस्था अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, बड़ौत पुलिस के अनुसार अन्य वाहन के चालक को हिरासत में लिया गया है और उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली गयी है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article