यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, लंबे समय से था फरार

यूपी के आजमगढ़ में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में एक 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर चोरी, लूट, धोखाधड़ी के करीब 44 मामले दर्ज थे। मृतक के फरार 3 साथियों की तलाश अभी भी जारी है।

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रौनापार क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और आजमगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की टीम ने 50 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मारा गिराया। इस दौरान मौका देख मृतक बदमाश के अन्य साथी वहां से भाग निकले। पुलिस की टीम जल्द से जल्द इन आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी।

Police

आजमगढ़ में 50 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर (Photo- Canva)

मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र में हुई लूट की एक घटना के सुराग जुटाने में लगी पुलिस को एसटीएफ से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश रौनापार की ओर भाग रहे हैं। सूचना पर एसटीएफ लखनऊ की टीम और आजमगढ़ के सिधारी थाने की पुलिस ने जोकहरा पुल के पास घेराबंदी की, ताकी बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सके।

End of Feed