Ayodhya Cruise: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के साथ ही शुरू हो जाएगी क्रूज सेवा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2023, 10:26 PM IST

Ayodhya Cruise: पवित्र पावनी सरयू नदी में क्रूज (कनक व पुष्पक) का आनंद उठाने के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। समय से हाउस बोट व क्रूज का निर्माण पूरा हो जाएगा। दीपोत्सव पर क्रूज व हाउस बोट से सरयू नदी की जलधारा में जल विहार करने का अवसर मिलेगा।

Ayodhya Cruise: योगी सरकार जल्द ही अयोध्या वासियों को एक और तोहफा देने जा रही है। जनवरी 2024 में जहां रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, वहीं इससे पहले सरयू में वाराणसी की तरह क्रूज और हाउस बोट की सुविधा भी प्रारंभ हो जाएगी। पहला क्रूज अक्टूबर जबकि दो क्रूज और हाउस बोट जनवरी तक सरयू में उतर जाएंगे।

ayodhya cruise, ram mandir

राम मंदिर निर्माण के साथ ही पूरा होगा क्रूज व हाउसबोट से जुड़े कार्य (प्रतीकात्मक फोटो-Pixabay)

पवित्र पावनी सरयू नदी में क्रूज (कनक व पुष्पक) का आनंद उठाने के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। समय से हाउस बोट व क्रूज का निर्माण पूरा हो जाएगा। दीपोत्सव पर क्रूज व हाउस बोट से सरयू नदी की जलधारा में जल विहार करने का अवसर मिलेगा। रामनगरी की पवित्र पावनी सरयू नदी में कनक और पुष्पक ( हाउस बोट और क्रूज का नाम) भी जल विहार कराकर पर्यटकों को लुभाएंगे। रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के साथ रामनगरी वैश्विक पर्यटन के सर्किट में स्थापित हो रही है।

End of Feed