अयोध्या के ADM की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Ayodhya News: अयोध्या के एडीएम सुरजीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उनका शव उनके कमरे में मिला है। शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

Ayodhya News: अयोध्या के एडीएम (कानून व्यवस्था) सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनकी मौत के बाद पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। बताया गया कि वह अपने कमरे में मृत पाए गए। कोतवाली नगर के सुरसरि कॉलोनी सिविल लाइन में उनकी मौत हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। उनकी मौत की सूचना पाकर मौके पर मंडलायुक्त, डीएम व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद हैं।

dead body

सांकेतिक फोटो।

ड्राइंग रूम की फर्श पर पड़ा था शव

एडीएम प्रशासन के पद पर तैनात सुरजीत सिंह सुरसरि कॉलोनी के सरकारी आवास में अकेले रहते थे। इनका परिवार कानपुर में रहता था। पत्नी के अलावा परिवार में एक बेटा और बेटी है। गुरुवार की सुबह जब काम करने वाली घर पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। उसने तुरंत गार्ड को सूचना दी और इसके बाद भी जब काफी कोशिशों के बाद दरवाजा नहीं खुला तो शीर्ष अफसरों को जानकारी दी गई। पुलिस और प्रशासन के शीर्ष अधिकारी जिला हॉस्पिटल के सीएमओ के साथ सुरजीत के सरकारी आवास पहुंचे तो उनका शव ड्राइंग रूम की फर्श पर पड़ा हुआ था। वॉशबेसिन के साथ-साथ ड्राइंग रूम की फर्श पर भी खून बिखरा फैला हुआ था। हालांकि, उनकी मृत्यु किन कारणों से हुई यह पोस्टमार्टम के बाद ही साफ होगा।

End of Feed