Lucknow News: लखनऊ में जज को गला दबा कर मारने की कोशिश, कार से घसीटकर बाहर निकाला, मामला दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 19, 2023, 08:52 AM IST

लखनऊ में कार सवार युवक ने एक जज को गला दबा कर मारने की कोशिश की। मौके पर मौजूद उनका अर्दली ने जज को बचाया। आरोपी युवक ने जज को अपशब्द भी कहा। हालांकि, आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जज पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम एक कार ने जज की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर कथित तौर पर कार सवार युवक ने घसीटकर जज को बाहर निकाला और गला दबाकर उनकी हत्या करने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद जज के अर्दली ने किसी तरह उनको बचाया। वहीं, जज की तहरीर पर हजरतगंज कोतवाली में हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की दो टीमें मिलकर आरोपी की तलाश कर रही है।

Lucknow News: लखनऊ में जज को गला दबा कर मारने की कोशिश, कार से घसीटकर बाहर निकाला, मामला दर्ज

Lucknow News: लखनऊ में जज को गला दबा कर मारने की कोशिश, कार से घसीटकर बाहर निकाला, मामला दर्ज (Photo: Pixabay)

कॉलर पकड़कर जज को बाहर निकाला

तहरीर के मुताबिक, डालीबाग कालोनी में रहने वाले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट आशुतोष कुमार सिंह का बटलर पैलेस में आवास है। मंगलवार देर शाम करीब 7:40 बजे वह घर से निकले थे। जज के साथ उनका अर्दली गौरव वर्मा भी साथ था। वह बटलर पैलेस के पास पहुंचे ही थे कि इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी में बाई तरफ से टक्कर मार दी। जज ने इसका विरोध किया तो कार सवार युवक ने कथित तौर पर जज को अपशब्द कहते हुए उनका कॉलर पकड़कर कार से बाहर खींच लिया। उनका गला दबा कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की।

End of Feed