अलग है इस मुस्कान की कहानी, जिसका प्रेमी ही पति बना और कातिल भी; फिर लाश ठिकाने लगा दी

प्यार में धोखे की कितनी ही कहानियां आपको अक्सर सुनने को मिलती होंगी। हाल ही में मेरठ की उस मुस्कान की कहानी आपको याद होगी, जिसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। उत्तर प्रदेश के ही बदायूं में एक और मुस्कान है, जो प्रेमी से पति बने रिजवान के धोखे का शिकार हुई और उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

एक मेरठ की मुस्कान थी, जिसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की और फिर उसके शरीर के टुकड़े करके एक नीले ड्रम में सीमेंट के साथ जमा दिए। एक बदायूं की मुस्कान है, जिसे उसके पति ने मारकर ठिकाने लगा दिया। बदायूं की मुस्कान की कहानी भी प्यार में धोखे की ही है। उसके अपने पति ने उसे प्यार में धोखा दिया और बाद में उसकी जान ले ली। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है।

Badayun-Muskan

पति ने ही मुस्कान को मौत के घाट उतारा

मामला सिविल लाइन थाना इलाके के जहानाबाद गालम पट्टी का है। यहां की 25 वर्षीय मुस्कान एक डांसर थी और स्टेज शो के दौरान रिजवान नाम के लड़के प्यार के चक्कर में पड़ गई। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ उसी तरह से शादी कर ली, जैसे सौरभ और मुस्कान ने की थी। शादी के बाद मुस्कान और रिजवान साथ रहने लगे।

End of Feed