UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल एक बार फिर बदल गई है। अब यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। यहां चुभने वाली धूप और गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे। दिन तो दिन अब रातें भी गर्म हो रही है। मार्च के महीने में अप्रैल-मई जैसी पड़ रही गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यूपी के कई जिलों का अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इन जिलों में लू जैसी स्थिति बनी हुई है। आज मार्च का अंतिम दिन है और कल से अप्रैल महीने की शुरुआत हो जाएगी। अप्रैल में गर्मी के अलग ही तेवर देखने को मिलेंगे। बीते दिनों पंखों से काम चला रहे लोगों ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए कूलर और एसी की सफाई शुरू कर दी है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -
यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में आज यानी 31 मार्च को मौसम साफ बना रहेगा। कहीं भी हवाएं चलने का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में तेज धूप खिली रहेगी और लोगों को गर्मी का एहसास होगा। तपती जलती इस धूप में बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच गया है। आने वाले दिनों में भी तापमान और बढ़ेगा ही। इस बीच लोग आने वाले दिनों में गर्मी से बचने के लिए कूलर, फैन, एसी आदि की सफाई करवा रहे हैं। ताकि गर्मी के दिनों में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी का मौसम आने वाले दिनों में भी साफ बना रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक आसमान साफ और शुष्क बना रहेगा। धूप खिली रहेगी और गर्मी के तेवर देखने को मिलेंगे। जिस प्रकार मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी देखने को मिली है उसके अनुसार, यह कहना गलत नहीं होगा की अप्रैल की गर्मी से यूपी के लोगों का हाल बेहाल होने वाला है।
