1 अप्रैल, मंगलवार के दिन लखनऊ का इकाना स्टेडियम में IPL-2025 का 13वां मैच होने वाला है। जिसको लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कुछ बड़े डायवर्जन किए हैं। ये आशंका जताई गई है कि मंगलवार की दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक शहीद पथ पर ट्रैफिक दबाव ज्यादा रहेगा। इसी कारण बड़े और कॉमर्शियल वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। DCP ने सामान्य वाहन चालकों से शहीद पथ के बजाय दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
ये हैं वैकल्पिक रास्ते
- यात्री इस दिन कमता शहीद पथ तिराहा अयोध्या रोड से सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड के जाने के बजाए कमता तिराहा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समतामूलक चौराहा, लालबत्ती चौराहा, करियप्पा चौराहा, तेलीबाग चौराहा, बाराबिरवा चौराहा या इंदिरानहर चौराहा, किसान पथ होकर जा सकेंगे।
- शहीद पथ कानपुर रोड तिराहे से सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, अयोध्या रोड के बजाए गाड़ियां बाराबिरवा चौराहा, बंगलाबाजार चौराहा, तेलीबाग चौराहा, करियप्पा चौराहा, लालबत्ती चौराहा, 1090 चौराहा या दरोगाखेड़ा किसान पथ होकर गुजर सकेंगी।
- हुसड़िया अंडरपास चौराहा से अहिमामऊ चौराहा, शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा जाने के बजाए, गाड़ियां 1090 चौराहा होकर गुजर सकेंगी।
- सुल्तानपुर रोड की तरफ, अमूल तिराहा से अहिमामऊ चौराहे के बजाए गाड़ियों को अमूल तिराहे से डायवर्ट होकर लूलू मॉल कटिंग से शहीद पथ होकर जाना होगा।
- सुल्तापुर रोड से, एचसीएल तिराहे, प्लासियो तिराहे से पुलिस मुख्यालय जाने की जगह, गाड़ियां अहिमामऊ चौराहे से दाहिनी तरफ टर्न लेकर गुजर सकेंगी।
- कमता शहीद पथ तिराहा से कानपुर की तरफ जाने वाले वाहन अहिमामऊ रैंप से न उतरकर शहीद पथ पर सीधा जा सकेंगे।
- कमता शहीद पथ तिराहा से अहिमामऊ चौराहे पर यू-टर्न लेकर कैंट, पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर का रास्ता बंद रहेगा। गाड़ियां शहीद पथ पर मेदांता हॉस्पिटल से यू-टर्न लेकर गुजर सकेंगे।
- अहिमामऊ से वाहन प्लासियो मॉल के बजाए अहिमामऊ चौराहा से एचसीएल तिराहा, संस्कृत तिराहा, ओवरहेड गोल चक्कर चौराहा होकर गुजर सकेंगे।
बड़ी गाड़ियों का डायवर्जन
मंगलवार को यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी और कॉमर्शियल गाड़ियों का आवागमन मैच समाप्त होने तक शहीद पथ पर प्रतिबंधित रहेगा। बड़ी गाड़ियों के लिए कुछ रूट में बदलाव किए गए हैं।
- सुल्तानपुर व अन्य रास्तों से बड़ी गाड़ी, बस, कॉमर्शियल वाहन सुल्तानपुर रोड से अहिमामऊ या अहिमामऊ से सुल्तानपुर रोड के बजाए कबीरपुर तिराहा, किसान पथ होकर आवागमन सकेंगे।
- गोसाईगंज कस्बा तिराहा सुल्तानपुर रोड से बड़े वाहन, गोसाईगंज कस्बा तिराहा, अमूल डेरी कटिंग से अहिमामऊ के जगह अमूल डेरी कटिंग से बाएं वृंदावन योजना या कबीरपुर किसान पथ होकर गुजर सकेंगे।
- उतरेठिया अंडरपास चौराहा रायबरेली रोड, कैंट रोड से बड़े वाहन, शहीद पथ, अहिमामऊ चौराहा, कमता तिराहा, अयोध्या रोड के बजाए तेलीबाग चौराहा, बाराबिरवा चौराहा, करियप्पा चौराहा या हरीकंशगढ़ी किसान पथ होकर गुजर सकेंगे।
- लालबत्ती चौराहा की तरफ से बड़े वाहन,अहिमामऊ चौराहा, सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड के बजाए लालबत्ती चौराहा से करियप्पा चौराहा, तेलीबाग या बंगलाबाजार चौराहा, बाराबिरवा चौराहा होकर गुजर सकेंगे।
