बुआ ने सबकुछ छीन लिया, भतीजे आकाश बोले - कठिन समय में धैर्य और संकल्प ही सच्चे साथी

कठिन समय में धैर्य और संकल्प ही सच्चे साथी होते हैं। यह कहना है उन आकाश आनंद का, जिन्हें कल ही उनकी बुआ मायावती ने बहुजन समाज पार्टी के सभी पदों से हटा दिया और कहा कि उनका उत्तराधिकारी भी कोई नहीं है। आकाश का कहना है कि बहुजन मूवमेंट कोई करियर नहीं, बल्कि दलितों और गरीबों के आत्म-सम्मान की लड़ाई है।

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने रविवार 2 मार्च को एक बड़ा ऐलान किया। जिसमें उन्होंने कहा कि उनते जीते जी उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। इसी के साथ उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के को-ऑर्डिनेटर पद से भी हटा दिया। मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। अब इस पूरे मुद्दे पर आकाश आनंद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Akash Anand and mayawati

आकाश आनंद अब मायावती के उत्तराधिकारी नहीं हैं

बहुजन समाज पार्टी के सभी पदों से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, 'वह मायावती जी के कैडर हैं और उनके नेतृत्व में त्याग, निष्ठा व समर्पण के सबक सीखे हैं।' आकाश आनंद ने आगे कहा, मायावती जी का हर फैसला उनके लिए पत्थर की लकीर के समान है और वे फैसले का सम्मान करते हैं।

End of Feed