लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में बदली मौसम की चाल, तापमान बढ़ने के साथ गर्मी देगी दस्तक

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल एक बार फिर बदलने लगी है। यहां गर्मी दस्तक दे रही है। मौसम विभाग की मानें 7 मार्च से प्रदेश के तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी की शुरुआत होगी। उससे पहले प्रदेश में तेज हवाएं चल सकती हैं।

Image

यूपी में बदली मौसम की चाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में फिर मौसम बदलने लगा है। बीते दिनों हुई बारिश से प्रदेश का मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है। लेकिन अब यूपी में गर्मी की दस्तक शुरू होने वाली है। यहां आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। बढ़ते तापमान और गर्मी के कारण दिन के समय लोग गर्म कपड़ों की बजाए गर्मियों के कपड़ों में आ गए हैं। सुबह और देर रात मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, लेकिन यह ठंड इतनी नहीं है कि गर्म कपड़े पहनने की जरूर पड़े। धीरे-धीरे घरों में पंखे शुरू होने लगे हैं। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह यूपी में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल -

यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह और देर रात में मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जाएगी। वहीं दोपहर में खिली तेज धूप से तापमान में वृद्धि होगी और लोगों को गर्मी का एहसास होगा।

आगामी दिनों में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में 4 मार्च को मौसम साफ बना रहेगा। बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 5 मार्च को यूपी के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है, जिसका असर तापमान पर पड़ सकता है। वहीं 6 मार्च को भी प्रदेश में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। 7 मार्च से प्रदेश में मौसम फिर बदलेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हवाएं चल सकती है। तापमान में वृद्धि के साथ गर्मियों की शुरुआत होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article