लखनऊ

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को स्वार्थी और अहंकारी बताते हुए BSP से निकाला, बोलीं - ऐसे लोगों को दंडित करती रही हूं

BSP सुप्रीमो मायावती ने अब अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से भी निकाल दिया है। उनका कहना है कि आकाश ने पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी नहीं दिखायी, बल्कि वह अपने ससुर के प्रभाव में ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी दिख रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को इस तरह के काम से बचने की सलाह दी है।

Image

बसपा सुप्रीमो मायावती

Photo : PTI

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया है। कल यानी रविवार 2 मार्च को ही उन्होंने आकाश क पार्टी के सभी पदों से हटाने के साथ ही अपने उत्तराधिकारी के पद से भी हटाया था। अब मायावती ने उन्हें पार्टी से भी निकालने का फैसला किया है और इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए जानकारी दी।

मायावती ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में लिखा, 'बीएसपी की आल-इंडिया की बैठक में कल श्री आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी।'

उन्होंने आगे लिखा, 'इसके विपरीत श्री आकाश ने जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है, वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूं।'

उन्होंने कहा, 'अतः परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के हित में तथा मान्यवर श्री कांशीराम जी की अनुशासन की परम्परा को निभाते हुए श्री आकाश आनन्द को, उनके ससुर की तरह, पार्टी व मूवमेन्ट के हित, में पार्टी से निष्कासित किया जाता है।'

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article