22 साल पुराने मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को 3 महीने की जेल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 11, 2023, 10:31 PM IST

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक अनूप संडा समेत छह लोगों के बिजली, पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम करने के 22 साल पुराने मामले में 3 महीने की जेल और 500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई।

सुल्तानपुर: बिजली, पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम करने के करीब 22 साल पुराने एक मामले में सुल्तानपुर की स्थानीय अदालत में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक अनूप संडा समेत छह आरोपियों को बुधवार को तीन महीने कारावास और 1500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Sanjay Singh

आप सांसद संजय सिंह

विशेष मजिस्ट्रेट (एमपी/एमएलए अदालत) योगेश यादव की अदालत ने छः आरोपियों को भारतीय दंड विधान की धारा 143 (गैर कानूनी सभा) और 341 (किसी व्यक्ति को गलत तरीके से रोकना) के तहत दोषी ठहराते हुए तीन-तीन माह के कारावास तथा डेढ़ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इन सभी को अदालत ने बचाव पक्ष की अर्जी पर अपील की अवधि तक जमानत पर रिहा कर दिया।

End of Feed