यूपी में संजय सिंह फूंकेंगे बदलाव का बिगुल, सरयू से संगम तक निकलेगी AAP की पदयात्रा; जनता के दर्द को मिलेगी आवाज

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह 12 से 24 नवंबर तक सरयू से संगम तक ऐतिहासिक पदयात्रा करेंगे। “रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो” थीम पर आधारित पदयात्रा सिर्फ पैरों की थकान नहीं, बल्कि बेरोजगार युवाओं, किसानों, शिक्षकों, मजदूरों और समाज के हर वर्ग के दर्द की आवाज होगी।

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर सड़क से बदलाव की गूंज उठने वाली है। आम आदमी पार्टी ने “रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो” के नारे के साथ 12 नवंबर से 24 नवंबर तक सरयू से संगम तक 180 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक पदयात्रा का ऐलान किया है। इस यात्रा का नेतृत्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह करेंगे, जो संसद से लेकर सड़क तक, हर मंच पर उत्तर प्रदेश के लोगों की आवाज बनकर खड़े रहे हैं।

sanjay singh pti

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह (फाइल फोटो | PTI)

यह पदयात्रा सिर्फ पैरों की थकान से नहीं, बल्कि जनता के दर्द, आक्रोश और उम्मीदों से चलेगी। बेरोजगारी युवा, फसल का दाम न मिलने से परेशान किसान, कुटीर और लघु उद्योग से जुड़े लोग, शिक्षक, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी आज सरकार से जवाब चाहते हैं। लेकिन जब सत्ता चुप हो जाए, तब जनता की आवाज सड़क पर उतरती है। यही इस यात्रा की असली ताकत है।

End of Feed