Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 6 सितंबर 2023 LIVE : यूपी के मेरठ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। कानपुर से झाड़फूंक के नाम पर एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। वहीं, विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिसको मुख्य आरोपी बता गोली मारने का दावा किया था वह केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का रिश्तेदार निकला। दरअसल, वह मंत्री की भाभी की बहन का बेटा है।
- महराजगंज जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के खिलाफ अनुसूचित जाति (दलित) की एक नाबालिग किशोरी के साथ बलात्कार करने और इसका विरोध करने पर उसके पिता की हत्या करने के आरोप में मंगलवार को एफआईआर दर्ज की है।
- यूपी के दतिया से स्कूल में अश्लील फिल्म दिखाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक दिवस की तैयारियों के बीच प्रिंसिपल मैडम ने कक्षा सात के बच्चों को क्लासरूम में अश्लील फिल्म दिखाई है।
- यूपी के मेरठ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, मंगलवार को आर्थिक तंगी के चलते मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौराहे पर एक महिला अपनी बेटे की लाश लेकर घंटों भर ठेले पर घूमती रही लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। हालांकि बाद में महिला ने तेजगढ़ी चौकी इंचार्ज से मदद मांगी तो उनका अंतिम संस्कार कराया गया।
- कानपुर से एक मामला सामने आया है। यहां झाड़फूंक के नाम पर एक ओझा एक महिला के ऊपर थूकता है और उसकी पिटाई कर देता है। जिसका वीडियो वायरल हो गया। हालांकि पुलिस उस आदमी की तलाश कर रही है।
- मंगलवार की रात नोएडा पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी के पास से छह देसी तमंचे, कारतूस तथा एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी बरामद की है।
- उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने यहां मंदिरों में बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं।
- बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र से मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक बहुमंजिला इमारत गिरने के मामले की तकनीकी जांच के लिए जिलाधिकारी ने मंगलवार को छह सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। वहीं, 15 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के भी निर्देश दिये हैं।
