Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 13 सितंबर 2023 LIVE : घोसी उपचुनाव नतीजों के बाद सियासी माहौल और बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एमपी के इंदौर दौरे पर रहेंगे। गोरखपुर के पीपीगंज से एक हत्या का मामला सामने आया है। वहीं, प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 13 सितंबर 2023: अवधेश हत्याकांड मामले में आज सुनवाई, सीएम योगी होंगे उज्जैन दौरे पर, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एमपी के इंदौर दौरे पर रहेंगे। यहां वो सबसे पहले उज्जैन आकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेंगे फिर कार्यक्रम में जाएंगे।
- घोसी उपचुनाव नतीजों के बाद सियासी माहौल और बढ़ता जा रहा है। मिशन 80 में जुटी भाजपा अपनी कदम फूंक फूंककर रख रही है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला का कहना है कि हम लोग लोकसभा चुनाव के लिए पूरी 80 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं।
- मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही 42 वर्षीय एक महिला ने यहां एक आवासीय सोसाइटी में अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
- यूपी में दो दिन की बारिश से यूपी में हालात काफी खराब हो गई थी। वहीं, बाराबंकी में बाढ़ जैसे हालात हैं। हलांकि प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- घोसी उपचुनाव के बाद इस सियासी दावेदारी में समाजवादी पार्टी में प्रमुख अखिलेश यादव ने 2024 लोकसभा के चुनाव की तैयारी को लेकर अपनी रणनीति बदल दी है। दरअसल, अखिलेश यादव ने सपा के दलित नेताओं को गांव-गांव जाकर सामाजिक न्याय और सरकार की नीतियों के सच्चाई बताने का अभियान चलाने का फैसला किया है।
- अवधेश हत्याकांड मामले को लेकर उम्रकैद की सजा के खिलाफ पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की अर्जी पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
- गोरखपुर के पीपीगंज से एक हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी से मिलने गई युवती की चाय पीने से मौत हो गई। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 311(2) के तहत किसी सरकारी सेवक को बिना जांच कार्यवाही के बर्खास्त या सेवा से हटाया या रैंक घटाया नहीं जा सकता।
- मेंरठ में 19 मई को हुई 15 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने तीन बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस को बदमाशों के पास से ढाई लाख की नकदी, कार, बाइक और महंगे मोबाइल और तमंचे-कारतूस मिले हैं।
