UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में लोग गर्मी और लू की मार झेल रहे हैं। यहां दिन के साथ ही रात में भी गर्मी परेशान कर रही है। अप्रैल में ही यूपी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है। प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक तापमान झांसी और हमीरपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी से ही मई-जून वाली गर्मा का एहसास होने लगा है। फिलहाल यूपी के मौसम में बदलाव हुआ है। आज प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 13 अप्रैल तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है
Meta AI
यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान पश्चिमी हिस्से में कहीं-कही लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में लू का अलर्ट
यूपी में बुधवार को नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, हाथरस, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, इटावा, झांसी, ललितपुर, महोबा, औरेया, जालौन, मैनपुर, हमीरपुरऔर फिरोजाबादमें लू चलने की संभावना है। इसके अलावा गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका है।
13 अप्रैल तक बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 अप्रैल को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें होने की संभावना है। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं भी चल सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। 12 अप्रैल को भी पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं 13 फरवरी को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी में हल्की बारिश की संभावना है।
आने वाले दिनों में तापमान
आईएमडी के अनुसार दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं है। जिसके बाद धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी अगले 5 दिनों में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है।
