बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, देश में कहीं लू का अलर्ट, कहीं बरसेंगी राहत की बूंदें
बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। देश में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। कहीं भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है, तो कहीं पर बारिश की दस्तक होने वाली है। अप्रैल का महीना बढ़ने के साथ ही गर्मी का मिजाज तीखा होता जा रहा है। कई राज्यों में दिन के साथ ही रात में भी गर्मी परेशान कर रही है। दिन में तापमान 40 डिग्री तक कई जगहों पर पहुंच गया है। वहीं लू का अलर्ट भी जारी किया जा रहा है। मंगलवार को दिल्ली में लू की स्थिति देखने को मिली। आज देश के अन्य हिस्सों में मौसम का मिजाज कैसा है आइए देखते है:
बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, देश में कहीं लू का अलर्ट, कहीं बरसेंगी राहत की बूंदें
बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस
एनसीआर में हीटवेव का अलर्ट जारी
राजस्थान में दो दिन बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद
बिहार में आज सुबह दरभंगा का तापमान सबसे कम
राजस्थान में बाड़मेर रहा सबसे गर्म
झारखंड में आज बदला मौसम
यूपी में झांसी और हमीरपुर रहे सबसे गर्म जिले
हरियाणा में बढ़ेगा गर्मी का सितम
हरियाणा में गर्मी का सितम और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी हफ्ते में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सोमवार को फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। बुधवार को यह 40 डिग्री सेल्सिय तक दर्ज होने की संभावना है।
राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का सिलसिला जारी
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में चल रही तीव्र ‘लू’ और गर्म रात्रि का दौर आगामी 48 घंटों के दौरान जारी रहने की पूरी संभावना है। वहीं 10-11 अप्रैल से एक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में बादल गरजने, आंधी आने और हल्की बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट हो सकती है।
बिहार में बारिश का अलर्ट
बिहार में फिलहाल मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर भारत के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल रही है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों मे बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बिहार में बारिश का दौर 13 अप्रैल तक जारी रह सकता है।
यूपी में आज बारिश के आसार
यूपी में गर्मी लोगों को खूब सता रही है। यहां दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से राहत नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने और लू चलने के भी आसार हैं। जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में पहली बार हीटवेव की स्थिति
दिल्ली में सोमवार को इस मौसम में पहली बार उष्ण लहर की स्थिति दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में फिलहाल ‘येलो अलर्ट’ जारी है, जो बुधवार तक लागू रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ‘कलर कोड’ के अनुसार, ‘येलो अलर्ट’ का मतलब है ‘‘सावधान रहें’’ और लोगों को गर्मी के संपर्क में आने से बचने, हल्के, हल्के रंग के और ढीले सूती कपड़े पहनने तथा अपने सिर को ढकने की सलाह दी जाती है।
