Ayodhya Accident: अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं घटनास्थल पर डंपर को दो जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।
कई दुकानें भी हुईं क्षतिग्रस्त
जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार डंपर दुर्गागंज मांझा की ओर जाते हुए अचानक अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद डंपर ने नया घाट चौकी के पास लगे कई बैरियरों को तोड़ते हुए कई गाड़ियों टक्कर मार दी। इस हादसे में सड़क किनारे की पटरी और दुकानें भी तहस-नहस हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर अयोध्या कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही सीओ आशुतोष तिवारी और कोतवाल मनोज शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिनके नेतृत्व में बचाव कार्य चल रहा है। घटनास्थल पर भीड़ को काबू करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात है।
5 लोग गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में घायल हुए 6 लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है। श्रीराम अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी (EMO) डॉ. मनीष शाक्य ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा एक शख्स को मामूली चोटें आई हैं। जिसका इलाज किया जा राह है। वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्ह राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज में रेफर किया है। इस हादसे में घायल हुए शख्स राजा बाबू ने बताया कि लता मंगेशकर चौक पर उनकी गाड़ी को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। उनह्ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। उन्हें पैर, छाती और सिर पर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि डंपर ने कई अन्य लोगों और वाहनों को भी टक्कर मारी।
