यूपी में छाने लगी कोहरे की चादर, दिन में अभी भी धूप की तेजी बरकरार, जानें आज के मौसम का हाल

आज का मौसम यूपी, 8 November 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में धूप की तेजी भी देखने को मिल रही है। लेकिन प्रदेश में हल्की ठंड का आगमन हो चुका है। अब सुबह के समय हल्का कोहरा छाने भी छाने की संभावना है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड का आगमन हो चुका है। रात में ठंडक के चलते कई लोगों ने पंखा भी बंद कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में यूपी के मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि इस दौरान कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। लेकिन अभी भी दिन के समय धूप की तेजी गर्मी का एहसास करा रही है। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में अभी भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है?

UP Weather

यूपी का मौसम

आज सुबह में दिख सकता है हल्का कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि सुबह के समय पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। वहीं पूर्वी यूपी में भी कुछ जगहों पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं। 11 नवंबर तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 12 और 13 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध या छिछला कोहरा छा सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में कहीं भी बारिश होने की कोई चेतावनी नहीं दी गई है।

End of Feed