LIVE
दक्षिणी केरल में भारी बारिश, यूपी-बिहार में बादलों की आवाजाही शुरू, कई राज्यों में सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास
दक्षिणी केरल में भारी बारिश, यूपी-बिहार में बादलों की आवाजाही शुरू, कई राज्यों में सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास
NOV 08, 2024 17:00 IST
दक्षिणी केरल में भारी बारिश, तीन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी
दक्षिणी केरल के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश होने के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के तीन जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और पथानामथिट्टा जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। इसके अलावा अलपुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया। ‘ऑरेंज अलर्ट’ बहुत भारी बारिश (छह सेमी से 20 सेमी) जबकि ‘येलो अलर्ट’ छह से 11 सेमी तक वर्षा दर्शाता है।
NOV 08, 2024 16:14 IST
यूपी में बादलों की आवाजाही
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कभी धूप तो कभी छांव का दौर जारी है। हालांकि, बारिश जैसी कोई बात नहीं है।
NOV 08, 2024 14:25 IST
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में फिलहाल सुबह और रात में ठंडक महसूस हो रही है। वहीं दिन में लोगों को गर्मी लग रही है। प्रदूषण के चलते सुबह के समय आसमान में धुंध की चादर छाई रह रही है। पॉल्यूशन के कारण लोगों को गर्मी का अधिक एहसास हो रहा है। दिल्ली के लोग बेसब्री से गुलाबी ठंड का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार लगभग 15 नवंबर तक राजधानी का मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। वहीं तापमान की बात करें तो आज राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है।
NOV 08, 2024 11:24 IST
बिहार में कोहरे की धुंध आएगी नजर
बिहार में अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। राज्य में सर्दी के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। अब सुबह शाम और रात्रि के वक्त कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी में काफी कमी आएगी। इसके अलावा राज्य के अधिकांश जिलों में पॉल्यूशन नाक में दम कर रहा है।
NOV 08, 2024 11:22 IST
बिहार में छठ के बाद सर्दी का दौर होगा शुरू
बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने वाला है। अब छठ महापर्व के बाद ठंड का दौर शुरू होगा। सुबह-शाम वातावरण में धुंध-कोहरे और प्रदूषण की चादर छाई नजर आएगी। अगले सप्ताह तक दिन और रात्रि के तापमान में बड़ा अंतर नजर आ सकता है।
NOV 08, 2024 08:51 IST
राजस्थान में आज मौसम शुष्क
राजस्थान में फिलहाल मौसम शुष्क चल रहा है। कड़ाके की सर्दी आने में भी अभी समय लग सकता है। अभी कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के ही आसार हैं। इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
NOV 08, 2024 06:46 IST
यूपी आज से दिख सकता है कोहरे का असर
उत्तर प्रदेश में आज कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्र और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर छिछले से मध्यम कोहरा हो सकता है। इस दौरान यूपी में मौसम रहने की संभावना है।
NOV 08, 2024 06:46 IST
NOV 08, 2024 06:45 IST
साउथ इंडिया के इन राज्यों में आज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, केरल, माहे और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है। जिसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और केरल में अगले दो दिन हल्की से मध्मय बारिश होने के आसार हैं।
NOV 08, 2024 06:45 IST
दिल्ली में स्मॉग के कारण गर्मी का एहसास
दिल्ली में अभी सुबह और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन दिन में तेज धूप के चलते गर्मी पड़ रही है। सुबह के समय स्मॉग और धुंध भी छाई हुई दिख रही है। अगले चार दिन स्मॉग का प्रभाव रहेगा दोपहर में गर्मी भी अभी और बढ़गी। प्रदूषण के चलते लोगों को अधिक गर्मी का एहसास होता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली मे 15 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
NOV 08, 2024 06:45 IST
उत्तर भारत के राज्यों में ठंड की दस्तक
दिल्ली को छोड़कर उत्तर भारत के अन्य राज्यों में ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे रही है। कुछ राज्यों के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। वहीं दिल्ली के लोग अभी गुलाबी ठंड के इंतजार में है। मौसम विभाग के उत्तर प्रदेश और बिहार में 10 नवंबर के बाद ठंड और बढ़ेगी।
