Fatehpur Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां दो डंपरों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में ड्राइवर जिंदा जल गया। मामला जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ सड़क मार्ग का है। जहां पर असनी के पास बुधवार की देर रात आमने-सामने की टक्कर के बाद दो डंपरों में आग लग गई। जिसमें एक डंपर का चालक के साथ एक खलासी जिंदा जल गए।
फतेहपुर-लखनऊ सड़क मार्ग पर हादसा
अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र में फतेहपुर-लखनऊ सड़क मार्ग में असनी के पास बुधवार की देर रात दो डंपरों में आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे दोनों डंपरों में आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक डंपर के चालक और खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई।
दूसरे ड्राइवर और कंडक्टर कूदकर बचाई जान
जिनकी पहचान चालक विनय शुक्ला (35) और खलासी रामराज यादव (23) के रूप में हुई है। दोनों मृतक अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के खेरवा गांव के रहने वाले थे। दूसरे डंपर के चालक और खलासी ने कूदकर जान बचा ली। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। चालक और खलासी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
(इनपुट-भाषा)
