यूपी में बारिश का सिलसिला जारी, आज लखनऊ से नोएडा तक बरसेंगे मेघ, इन जिलों में Heavy Rain का अलर्ट

आज का मौसम यूपी, 6 August 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में कहीं न कहीं बारिश होने का अनुमान है। आइए जानते हैं कि आज किन जिलों में बारिश का अलर्ट है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश वाले इलाकों में मौसम भी सुहावना हो गया है। वहीं हल्की-फुल्की बारिश वाली जगहों पर उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। यूपी में आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला यू हीं जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून ट्रफ दक्षिण से उत्तर की ओर शिफ्ट होने से पूरे यूपी अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यूपी के कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से प्रदेश के तापमान में एक या दो डिग्री की गिरावट हो सकती है।

End of Feed