UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में फिलहाल हल्की सर्दी पड़ रही है। दिन में तेज धूप निकलने से ठंड का प्रभाव कम महूसस हो रहा है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। प्रदेश में अधिकतम तापमान 31 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। हालांकि अब बढ़ते तापमान पर लगाम लगने वाली है। प्रदेश में आज मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने आज यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के सथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं पर घना कोहरा भी छाया रह सकता है।
यूपी का मौसम
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
आईएमडी के अनुसार आज आगरा, इटावा, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरगर, बागपत, बिजनौर, हापुड़, बुलदंशहर, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। आज सिर्फ पश्चिमी यूपी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहन की संभावना है।
कल भी यूपी में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 5 फरवरी को भी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान सुबह और देर रात के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। बारिश होने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क सकता है। 6 फरवरी को यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही सुबह और देर रात के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम स्तर का कोहरा भी छाया रह सकता है।
प्रयागराज रहा सबसे गर्म और नजीबाबाद रहा ठंडा
लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को यूपी में सबसे ठंडा शहर नजीबाबाद और सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा। नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
