लखनऊ

अमेठी में सड़क हादसा, कार और तेल टैंकर की टक्कर, आठ लोग घायल

Amethi Accident: यूपी के अमेठी जिले में एक कार अनियंत्रित होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े तेल टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवाल 8 लोग घायल हो गए। इसमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Image

अमेठी में सड़क हादसा

Amethi Accident: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 8 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है, जिसमें सात महिलाएं शामिल है। बताया जा रहा है कि सोमवार, 3 फरवरी को एक मारुति वैन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े तेल टैंकर से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार की तेल टैंकर से टक्कर

पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हुए हादसे को लेकर प्रभारी निरीक्षक दया शंकर मिश्रा ने बताया कि वैन में आर्केस्ट्रा पार्टी के आठ सदस्य सवार थे और वे लखनऊ से कुशीनगर की तरफ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में वैन अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर खड़े तेल टैंकर से टकरा गई और उसमें सवार सभी आठ लोग घायल हो गए। तेल टैंकर के साथ कार की टक्कर इतनी जोरदार थी की इसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

मिश्रा के मुताबिक, हादसे में घायल लोगों की पहचान वैन चालक इरशाद अली, हर्षिता तिवारी (30), गुड़िया विश्वकर्मा (34), पूजा (30), खुशी रॉय, शिखा कुमारी (24), स्नेहा (20) और सौम्या तिवारी (23) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सातों महिलाएं लखनऊ के विभिन्न इलाकों की रहने वाली हैं और आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करती हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में वैन चालक और एक अन्य महिला को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी घायल खतरे से बाहर हैं।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article