UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में अभी सर्दी ने जोर नहीं पकड़ा है। आमतौर पर दिसंबर में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाती है। लेकिन प्रदेश में अभी भी तेज सर्दी नहीं पड़ रही है। यूपी में फिलहाल सुबह और शाम में ठंड महसूस हो रही है। वहीं दिन में अच्छी खासी धूप निकल रही है। हालांकि आज से मौसम में बदलाव होने के आसार है। अगले तीन दिन यूपी में तेज सतही हवाए चलने की संभावना है। साथ ही तापमान में भी 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। जिससे सर्दी भी बढ़ना शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार 9 दिसंबर से मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना है।
यूपी का मौसम
आज चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। 5 और 6 दिसंबर को भी सुबह के समय तेज सतही हवाएं चने की संभावना है। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा रह सकती है। साथ ही सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध भी छाई रह सकती है। इस अवधि में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 7 से 9 दिसंबर के दौरान पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में धुंध या छिछला कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही मौसम शुष्क रहने के भी आसार हैं।
प्रयागराज में रहा सबसे अधिक तापमान
मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक अधिकतम तापमान प्रयागराज में 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी का 27.1 डिग्री, इटावा का 25.4 डिग्री, लखनऊ का 28.7 डिग्री, आगरा का 27.7 डिग्री, कानपुर सिटी का 28.6 डिग्री, अयोध्या का 26.5 डिग्री, चुर्क का 26.4 डिग्री, गाजीपुर का 27 डिग्री, मुजफ्फरनगर का 26,4 डिग्री और बरेली का 24.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
चुर्क में दर्ज हुआ 8.8 डिग्री तापमान
उत्तर प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान चुर्क में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, अयोध्या का 9 डिग्री, बरेली का 10.1 डिग्री, मेरठ का 10 डिग्री, आगरा का 12.6 डिग्री, इटावा का 11 डिग्री, झांसी का 11.5 डिग्री, प्रयागराज का 11.8 डिग्री, कानपुर सिटी का 10 डिग्री, वाराणसी बीएचयू का 12.4 डिग्री, हरदोई का 14 डिग्री और मुजफ्फरनगर का 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
