लखनऊ

Bijnor News: बिजनौर में ओवरब्रिज से नीचे गिरा ट्रक, हादसे में ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत

Bijnor News: बिजनौर के स्वाहेड़ी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हिसार से कोटद्वार जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। थाना प्रभारी उदय प्रताप के अनुसार, मृतकों में ट्रक चालक भी शामिल है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bijnor News: बिजनौर में मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रक के ओवरब्रिज से नीचे गिर जाने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। बिजनौर के थाना प्रभारी (एसएचओ) उदय प्रताप ने बताया कि मंगलवार को हिसार से माल भरकर कोटद्वार जा रहा एक ट्रक स्वाहेड़ी के पास अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से नीचे गिर गया।

हादसे में दो लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में हरियाणा के रोहतक निवासी ट्रक चालक वेदप्रकाश (60) और एक यात्री तिलकराज (40) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

ट्रेन की चपेट में आने से मौत

इस बीच, स्योहारा के थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि एक अन्य दुर्घटना में मंगलवार दोपहर सोनू रेल लाइन पाल कर रहा था तभी उसकी ढाई वर्षीय बेटी आयशा उसके पीछे पीछे रेल लाइन पर आ गई। कुमार के मुताबिक इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से आई एक ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article