यूपी में बरसात से मौसम सुहावना, बारिश थमने से फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, जानें आज कैसा रहेगा Weather

आज का मौसम यूपी, 30 September 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बरसात होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिर से थमने वाला है। पिछले कई दिनों से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। जिसकी वजह से मौसम भी सुहावना बना हुआ है। आने वाले दिनों में यूपी में कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं है। पश्चिमी यूपी में अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने वाला है। वहीं पूर्वी यूपी में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। 5 अक्टूबर तक प्रदेश में किसी भी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। बारिश थमने के कारण तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। जिसकी वजह से गर्मी और उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है।

UP Weather Forecast.

यूपी का मौसम

यूपी में रिमझिम बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। आज यूपी के किसी भी हिस्से में भारी बारिश के कोई आसार नहीं हैं। 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीं पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 4-5 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन कहीं भी भारी बारिश नहीं होगी।

End of Feed