लखनऊ

Kumbh 2025: यात्री कृपया ध्यान दें! कुंभ मेले के दौरान कंफर्म टिकट के लिए नहीं होना होगा परेशान, रेलवे चलाएगा 992 स्पेशल ट्रेनें

Special Train for Kumbh 2025: प्रयागराज में कुंभ मेला 2025 के आयोजन में अब अधिक समय नहीं है। यूपी सरकार मेले की तैयारी में जुटी हुई है। कुंभ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। इस बीच रेल मंत्रालय द्वारा 992 विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही बुनियादी ढांचे में भी सुधार किया जाएगा।

Image

कुंभ मेले के लिए विशेष ट्रेन का संचालन

Special Train for Kumbh 2025: वर्ष 2025 में कुंभ मेले के आयोजन किया जाएगा। कुंभ मेले को लेकर यूपी सरकार की तैयारी और तेज हो गई है। किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाए, इसे ध्यान में रखते हुए तैयारी की जा रही है। इस बीच रेल मंत्रालय भी कुंभ मेले को लेकर यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था कर रहा है। ताकि श्रद्धालुओं के साथ मेले में शामिल होने के लिए अन्य देशों से आने वाले पर्यटकों को भी किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। रेल मंत्रालय द्वारा भारत के सबसे बड़े मेले के लिए कई विशेष ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी की जा रही है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कुंभ मेले के लिए 992 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

भारत का सबसे बड़ा मेला 'कुंभ मेला'

कुंभ मेले को भारत का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। यह एक धार्मिक समागम है, जिसमें लाखों लोग शामिल होते हैं। कुंभ मेले का आयोजन हर 12 साल में किया जाता है। ये संगम नगरी के नाम से प्रसिद्ध शहर प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत 12 जनवरी 2025 से होगी और महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी 2025 को संपन्न होगा।

बुनियादी ढांचे और पटरियों के दोहरीकरण के लिए करोड़ों निर्धारित किए गए

रेल मंत्रालय इस विशाल धार्मिक समागम (कुंभ 2025) के लिए 992 विशेष रेलगाड़ियां चलाने की योजना बना रहा है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विशेष रेलगाड़ियां चलाने के अलावा मंत्रालय ने यात्रियों के लिए विभिन्न बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के निर्माण और उन्नयन के लिए 933 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। इसके अलावा प्रयागराज मंडल और आसपास के क्षेत्रों में ट्रेनों की सुचारू आवाजाही के लिए 3,700 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे पटरियों का दोहरीकरण तेजी से किया जा रहा है।

विशेष ट्रेनों का किया जाएगा संचालन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और दो रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और वी सोमन्ना ने 12 जनवरी से शुरू होने वाले कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए शनिवार को बैठकें की। अधिकारी ने कहा कि “वह तैयारी का जायजा लेने के लिए उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर पूर्वी रेलवे से संबंधित जोन के महाप्रबंधकों सहित वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ नियमित रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंस भी करते हैं।” अधिकारी के अनुसार, प्रयागराज, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय और लखनऊ जैसे संबंधित रेलवे मंडलों के मंडल प्रबंधक भी विभिन्न विकास कार्यों पर नियमित अपडेट प्रदान करने के लिए इन बैठकों में भाग लेते हैं। इस आयोजन में 30 से 50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, इसलिए रेल मंत्रालय ने प्रयागराज के लिए विभिन्न शहरों से 6,580 नियमित ट्रेनों के अलावा 992 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य