लखनऊ

यूपी में बरसात से नदियों में उफान, दो दिन तक बारिश के आसार, जानें अगले 6 दिन मौसम का हाल

आज का मौसम यूपी, 29 September 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज बारिश होने की संभावना है। लेकिन आज कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं जारी की गई है। एक अक्टूबर से मौसम खुलने के आसार हैं।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से कई इलाकों में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं। राहत विभाग के अनुसार प्रदेश में सिद्धार्थ नगर, बाराबंकी, गोंडा, कुशीनगर, बदायूं, बलिया, लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में नदियां खतरे के निशान के ऊपर या उसके करीब बह रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले दो दिन बारिश की संभावना है। एक अक्टूबर से प्रदेश में मौसम खुलने का अनुमान है।

आज यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नही है। प्रदेश में कल भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। सोमवार को पूर्वी यूपी की तुलना में पश्चिमी यूपी में कम बारिश की संभावना है। हालांकि भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।

1 से 3 अक्टूबर तक मौसम शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार एक अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान भारी बारिश या बिजली गिरने का अलर्ट नहीं है। यूपी में भी मॉनसून विदाई के करीब है। सितंबर को मॉनसून सीजन की विदाई का महीना माना जाता है। 1 जून से 28 सितंबर तक यूपी में 728.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस दौरान सामान्य रूप से 742.2 बारिश दर्ज होती है। इसका मतलब है कि इस सीजन यूपी में अब तक 2 फीसदी कम बारिश हुई है।

बस्ती में हुई सबसे अधिक बारिश

IMD के अनुसार शनिवार को यूपी में बसे ज्यादा बारिश बस्ती जिले में हुई। यहां 108 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा गोरखपुर में 48.5 मिमी, वाराणसी एपी में 37.0 मिमी, वाराणसी बीएचयू में 14.8 मिमी बलिया में 11.3 मिमी, झांसी में 21.6 मिमी, प्रयागराज में 0.6 मिमी, उरई में 17 मिमी, अयोध्या में 14 मिमी, कानपुर में 6.2 मिमी, फुरसतगंज में 2.6 मिमी, सुल्तानपुर में 2.4 मिमी, फतेहगढ़ में 1 मिमी, बाराबंकी में 1 मिमी और लखनऊ में 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article