पटना

बिहार में मॉनसून का तांडव, 15 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का Alert; इन जगहों पर बाढ़ का खतरा

Bihar Rain Update: बिहार में मौसम का रौद्र रुप देखने को मिल रहा है। बिहार में एक बार फिर मॉनसून के एक्टिव होने से झमाझम बारिश हो रही है। कई जगहों पर भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। पूरे बिहार में हाहाकार मच गया है। विभाग ने ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। आइए जानें आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में बाढ़ का खतरा
  • 15 जिलों में भारी बारिश
  • चंपारण में अत्याधिक बारिश

Bihar Rain Update: बिहार में विदाई से पहले मॉनसून एक बार फिर अपना कहर बरसा रहा है। पिछले 5 दिनों से जमकर बादल बरस रहे हैं। जहां एक तरह तो बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी तरह भारी बारिश और मेघ गर्जन से पूरा बिहार मॉनसूनी मौसम का प्रकोप झेल रहा है। भारी बारिश की वजह से, बिहार के गंडक, कोसी, कमाल बलान जैसी नदियां अपने उफान पर हैं। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। आज भी बिहार में कई जगहों पर गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

कैसा रहेगा बिहार में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित पूरे बिहार में लगातार मॉनसून एक्टिव है। पिछले 5 दिनों से बारिश ने अपना रौद्र रूप बरकरार रखा है। आज रविवार 29 सितंबर को भी विभाग ने बिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान बिहार के 8 जिलों में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। जिसे लेकर 7 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार उत्तर बिहार और दक्षिण- पश्चिम इलाकों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।

आज इन जिलों में बरसेगा कहर

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पिश्चिम और पूर्वी चपांरण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज, मधुबनी, दरभंगा जिले में एक या दो जगहों पर बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट लगाया गया है। इसके साथ ही गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार को कहां हुई कितनी बारिश
पश्चिमी चंपारण 163.9mm
पश्चिमी चंपारण 163.9mm
पश्चिमी चंपारण 163.9mm
पूर्वी चंपारण 126.3mm
गोपालगंज 91.7mm
किशनगंज79.8mm
सुपौल 54.9mm
सीवान 53.3mm
बिहार की ये नदिया उफान पर

बिहार में गंडक और कोसी नदी में जलस्तर बढ़ने से गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई गई है। गंगा नदी दो दिन पहले ही खतरे के निशान से नीचे आई है। लेकिन भागलपुर से परक्का त नगी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है।

इन जगहों पर बाढ़ से हालात

बिहार के गंडक, कोसी, बागमती, महानंदा सहित दूसरे नदियों के जलस्तर बढ़ने से राज्य के 13 जिलों में लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई है। वहीं 29 प्रखंडों के 140 पंचायतों के गांव में बाढ़ का पानी फैलने से करीब 1.41 लाख आबादी पर इसका असर पड़ा है।

इस बार बिहार में कितनी हुई बारिश

बिहार में बदलते मौसम का असर और बारिश का कहर साफ देखने को मिल रहा है। साल 2015 और 2018 के अलावा पिछले 10 में से 8 साल में यही पैटर्न रहा है। बिहार में अबतक 28% कम बारिश हुई है। अगर बात करें 1 जून से 24 सितंबर की तो अब तक बारिश 949.4mm बारिश होनी थी, जबकि 679.6 एमएम ही हुई है। जो सामान्य से 28% यानी 267.3mm कम है।

बिहार में अगले 3 दिनों का मौसस

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 3 सदिनों तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं रुक-रुक कर हल्की बारिश होगी। वहीं इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। जिसे लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने बच कर रहने की चेतावनी जारी की है और लोगों को किसी सुरक्षित स्थान पर रहने की अपनी की है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article