यूपी में फिर शुरू होगा बारिश का दौर, आज नोएडा से झांसी तक झूमकर बरसेंगे मेघ, IMD ने जारी किया अलर्ट

आज का मौसम यूपी, 29 July 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो सकता है। आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार है, कुछ स्थानों पर भारी बारिस भी हो सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में फिर शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
  • 30 जुलाई से अधिकतर जिलों में बारिश के आसार
  • रविवार को मेरठ में सबसे अधिक बारिश, बस्ती रहा सबसे गर्म

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम सा गया है। जिसके चलते यहां उमस भरी गर्मी सता रही है। बीते कई दिनों से यहां बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है, जिससे आम जनता गर्मी से परेशान हो रही है। लेकिन आने वाले दिनों में यूपी में फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं अगस्त के महीने की शुरुआत यूपी में जोरदार बारिश के साथ होने के आसार है। जिसके बाद उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

rain

यूपी में बारिश के आसार

आज यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में अनेक जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है।

End of Feed