UP Weather: बेमौसम बारिश बढ़ाएगी ठंड! झांसी-जालौन में आज येलो अलर्ट, जानें यूपी में मोंथा चक्रवात का कितना असर?

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-October-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज छठ महापर्व के आखिरी दिन कैसा मौसम रहने वाला है। चक्रवाती तूफान मोंथा का यूपी के मौसम में क्या प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं मौसम विभाग ने आज यूपी के मौसम को लेकर क्या अलर्ट जारी किया है?

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-October-2025: अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में उत्तर प्रदेश का मौसम बदल गया है। सोमवार को यूपी के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों तक यहां बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। बारिश से ठंड भी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने मोंथा चक्रवात और अरब सागर में बने डिप्रेशन के प्रभाव से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। इन दोनों वेदर सिस्टम के असर से यूपी में बादलों की सक्रियता बढ़ी है। जिससे कई जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है।

UP Weather

यूपी में मौसम का हाल

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार आज यूपी में पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। आज जालौन, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। 30 अक्टूबर को भी यूपी के दोनों हिस्सों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस अवधि में पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश का भी येलो अलर्ट है।

End of Feed