UP Weather Today: यूपी में बारिश से बढ़ेगा ठंड का कहर, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 जनवरी से बदलेगा मौसम, आज और कल कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

आज का मौसम यूपी, 28 January 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने वाला है और कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। 30 जनवरी तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। जिसके बाद 31 जनवरी से यूपी में बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि दोपहर में धूप के भी दर्शन हो रहे हैं। लेकिन शाम होते ही कपकपी का एहसास बढ़ जा रहा है। यूपी में आने वाले दिनों मौसम में एक बार फिर बदलाव होने वाला है। प्रदेश में बारिश की फिर से दस्तक होगी। दरअसल इस हफ्ते हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसका प्रभाव यूपी में भी देखने को मिलेगा। जिसके चलते यहां 31 जनवरी से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश से तापमान कम होने और ठंड बढ़ने के भी आसार हैं।

UP Weather

आज यूपी का मौसम

30 जनवरी तक शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के कई इलाकों में आज घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं 29 जनवरी को भी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। बुधवार को सुबह के समय 13 जिलों में घने से अत्यधिक घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। 30 जनवरी को भी मौसम शुष्क रहने और सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। जिसके बाद 31 जनवरी से पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 1 और 2 फरवरी को भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

End of Feed