LIVE

आज का मौसम, 28 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: उत्तर भारत में शीतलहर, घने कोहरे और भीषण ठंड का कहर, इस हफ्ते बारिश और बर्फबारी की भी दस्तक

Pooja KumariUpdated Jan 28, 2025, 15:47 IST
Follow on Google News
आज का मौसम, 28 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: उत्तर भारत में शीतलहर, घने कोहरे और भीषण ठंड का कहर, इस हफ्ते बारिश और बर्फबारी की भी दस्तक

आज का मौसम, 28 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: उत्तर भारत में शीतलहर, घने कोहरे और भीषण ठंड का कहर, इस हफ्ते बारिश और बर्फबारी की भी दस्तक

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में शाम के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं। वहीं यूपी में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में फिलहाल शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के फतेहपुर शहर में बीते दिन न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री पहुंच गया। वहीं कश्मीर में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस हफ्ते आने वाले दो पश्चिमी विक्षोभ कई राज्यों के मौसम को प्रभावित करने वाले हैं। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

JAN 28, 2025 15:47 IST

यूपी के इन जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल यानी 29 जनवरी को यूपी के रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर और बस्ती में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
JAN 28, 2025 14:56 IST

राजस्थान में शीतलहर का दौर

राजस्थान में ठंड यू-टर्न लेकर वापस लौट आई है। प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड वेव और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को ठंड में ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है।
JAN 28, 2025 13:01 IST

बिहार में कोहरे का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। बता जा रहा है कि बिहार में ठंड की वापसी हो रही है। यहां रात के समय पड़ रही ठंड में लोगों को ठिठुरते हुए देखा जा रहा है।
JAN 28, 2025 11:38 IST

पंजाब-हरियाणें कड़ाके की ठंड का कहर

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में दोनों राज्यों के मौसम में बदलाव होने वाला है। इस हफ्ते हिमालयी क्षेत्र में एक्टिव हो रहे दो पश्चिमी विक्षोभ का असर इन राज्यों में भी देखने को मिलेगा। ये पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी और 1 फरवरी को सक्रिय होंगे। जिसके चलते बारिश होने की संभावना है।
JAN 28, 2025 10:48 IST

दिल्ली में आज कहां पर कितना रहा तापमान

JAN 28, 2025 09:25 IST

श्रीनगर में माइनस चार डिग्री पहुंचा पारा

JAN 28, 2025 08:31 IST

यूपी में 31 जनवरी से बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। सुबह के समय कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। जिसके बाद 31 जनवरी से यूपी में बारिश होने का अनुमान है।
JAN 28, 2025 07:20 IST

भुवनेश्वर में छाई घने कोहरे की चादर

JAN 28, 2025 06:00 IST

दो पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित होगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी और दूसरा 1 फरवरी को एक्टिव हो सकता है। जिसका प्रभाव देश के राज्यों के मौसम में देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी एरिया में बर्फबारी व बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है और ठंड भी बढ़ने के आसार हैं।
JAN 28, 2025 06:00 IST

राजस्थान के फतेहपुर में जीरो डिग्री पहुंचा पारा


राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई। इस दौरान सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान संगरिया और सीकर में 1.4 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 2.7 डिग्री, नागौर में 2.8 डिग्री, करौली में 2.9 डिग्री और पिलानी में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 28, 2025 06:00 IST

कश्मीर में 29 जनवरी से बारिश की संभावना


कश्मीर में शुष्क मौसम के कारण दिन में गर्मी और रात में ठंड पड़ रही है और मौसम विभाग ने 29 जनवरी से बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 29 जनवरी की शाम तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि 29 जनवरी की रात या 30 जनवरी की सुबह के दौरान कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात होने का अनुमान है। 29 जनवरी से कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।
JAN 28, 2025 05:59 IST

प्रयागराज में आज भी मौसम शुष्क


प्रयागराज में आज मौसम शुष्क रहने और कहीं-कहीं पर सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
JAN 28, 2025 05:59 IST

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम


दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। साथ ही मौसम भी साफ रहने वाला हैं, हालांकि शाम के समय आंशिक तौर पर बादल छाने की संभवाना है। इस दौरान 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।