लखनऊ

पकड़ा गया कातिल पिता.. लखनऊ में पत्नी और 4 बेटियों को उतारा था मौत के घाट, गिरफ्तारी के समय की जहर खाने की कोशिश

Lucknow Hotel Murder Case: लखनऊ में अपने बेटे मिलकर पत्नी और चार बेटियों की हत्या करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। इस दौरान उसने जहरीला पदार्थ खाने की भी कोशिश की। लेकिन उसे तुरंत मेडिकल सहायता दिलाई गई। जिसके बाद अब वह सुरक्षित है।

Image

फाइल फोटो

Lucknow Hotel Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने पत्नी और चार बेटियों समेत अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चारबाग इलाके में होटल शरणजीत में 31 दिसंबर को अपने बेटे अरशद की मदद से अपने परिवार की हत्या करने वाले बदरुद्दीन उर्फ बदर को सोमवार को पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाने की भी कोशिश की, लेकिन तत्काल चिकित्सा सहायता के बाद वह सुरक्षित है। कथित तौर पर पिता-पुत्र के हाथों मारे गए लोगों में बदर की पत्नी आसमां (49) और उसकी बेटियां आलिया (9), अलशिया (19), अक्सा (16) और रहमीन (18) शामिल हैं। अरशद ने अपने गृहनगर आगरा में अपने समुदाय के कुछ स्थानीय लोगों द्वारा भूमि विवाद को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था, जिसके कारण क्षुब्ध होकर उसने अपराध करने का दावा किया था।

बदर के खिलाफ जारी था गैर-जमानती वारंट

पांच हत्याओं का मामला एक जनवरी को सामने आने के तुरंत बाद आरोपी मोहम्मद अरशद को गिरफ्तार कर लिया गया था। सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो में अरशद ने अपनी बहनों और मां की कलाई और गला रेतने की बात कबूल की। उसने दावा किया कि मोहल्ले के लोगों के उत्पीड़न के कारण उसने यह कदम उठाया। अरशद ने कहा था, "मैं और मेरा पूरा परिवार लाचारी और निराशा में यह कदम उठाने को मजबूर हैं... मैंने अपनी बहनों और मां को खुद को मार डाला है। जब पुलिस को यह वीडियो मिले तो मैं अनुरोध करता हूं कि वे इस सब के लिए मोहल्ले के लोगों को जिम्मेदार ठहराएं।" पुलिस ने बदरुद्दीन उर्फ बदर के बारे में जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था और उसकी तस्वीरें भी जारी की थीं। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article