यूपी में रात के तापमान में गिरावट से हल्की ठंड, दिन का मौसम जस का तस, आज इन जिलों में बारिश के आसार

आज का मौसम यूपी, 27 October 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने वाला है। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम प्रदेश में रह सकता है। जिसके बाद बारिश की कोई संभावना नहीं है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान दाना का असर कुछ खास देखने को नहीं मिला। पिछले कुछ दिनों से पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। इसके बावजूद कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। इन दिनों यूपी में रात के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिससे हल्की ठंड का एहसास भी हो रहा है। लेकिन दिन के मौसम में कोई बदलाव नहीं आ रहा। दिन में जस का तस मौसम बना हुआ है। दोपहर में तेज धूप निकल रही है। जिससे दिन में गर्मी पड़ रही है। आज भी पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की उम्मीद जताई गई।

UP Weather Forecast.

आज यूपी का मौसम

इन जिलों में आज बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। ये जिले प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, चित्रकूट, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रविदासनगर, बांदा और जौनपुर हैं। इसके अलावा गाजीपुर, आजमगढ़, देवरिया, मऊ और बलिया में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। 28 अक्टूबर को भी पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

End of Feed