लखनऊ

UP Weather: आज 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक जारी रहेगा बरसात का सिलसिला

आज का मौसम यूपी, 26 September 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज प्रयागराज, मिर्जापुर समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यूपी में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। बुधवार को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रयागराज, वाराणसी, बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, फतेहपुर, सुल्तानपुर और मुरादाबाद में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का यह सिलसिला इस पूरे हफ्ते जारी रहने वाला है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। आज पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली गिरने की भी आशंका है। गुरुवार को प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, अमेठी, संतकबीर नगर, जौनपुर, मऊ, बलिया, बस्ती, कुशीनगर, सुल्तानपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

आज बिजली गिरने की भी आशंका

IMD के अनुसार आज कई जिलों में बादल गरजने और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर ग्रामीण, कानपुर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव और अंबेडकर नगर शामिल हैं।

पूरे हफ्ते जारी रहेगी बारिश

यूपी में 27 और 28 सितंबर को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में बारिश की तीव्रता पूर्वी यूपी की तुलना में कम रहेगी। जिसके बाद 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में दोनों हिस्सों में कहीं भी भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें