यूपी में मौसम की बदली चाल, आज कहीं भी बारिश के आसार नहीं, जानें नवरात्रि पर बादल बरसेंगे या नहीं

आज का मौसम यूपी, 2 October 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश नहीं होगी। यूपी में धीरे-धीरे हल्की बारिश का सिलसिला भी थम रहा है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश मैं उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। प्रदेश में आज कहीं भी बारिश के कोई आसार नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से यूपी में भारी बारिश का दौर थमा हुआ है। आने वाले 5-6 दिनों में भी प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। अब धीरे-धीरे छिटपुट बारिश का सिलसिला भी थमता जा रहा है। बारिश थमने के साथ ही गर्मी बढ़ने की भी आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश के दोनों हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। गुरुवार को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं पूर्वी यूपी में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। 4 ओर 5 अक्टूबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद 6 और 7 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस अवधि में पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश हो सकती है।

End of Feed