लखनऊ

Kannauj News: कन्नौज में चलती बस में लड़की से छेड़छाड़, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Kannauj News: कन्नौज में चलती बस में लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने अतिरिक्त ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां चलती बस में एक 22 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में 22 साल की युवती से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद डबल डेकर बस के अतिरिक्त चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

जानकारी के अनुसार, पीड़िता नोएडा में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करती है और वहीं रहती है। वह छुट्टी लेकर घर जा रही थी, जिस दौरान उसके साथ बस में छेड़छाड़ की घटना हुई। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के द्वारा घटना में कार्रवाई से जुड़ी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article