दिल्ली

दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, हवाओं में फिर घुलने वाला है प्रदूषण का जहर, जानें आज के मौसम का हाल

आज का मौसम दिल्ली, 2 October 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज आसमान साफ रहने वाला है और तेज धूप भी निकलेगी। इस पूरे हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने राजधानी की हवा बिगड़ने की भविष्यवाणी की है। आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो सकती है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ है और तेज धूप निकल रही है। जिससे तापमान भी बढ़ा हुआ है। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। दिल्लीवासी अभी गर्मी की मार झेल रहे हैं। आने वाले दिनों में राजधानी में बारिश के कोई आसार नहीं है। फिलहाल तेज धूप निकलने का सिलसिला जारी रहने वाला है। वहीं दिल्ली की हवा में भी फिर से प्रदूषण नाम का जहर घुलने वाला है। मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर से राजधानी की हवा बिगड़ने की भविष्यवाणी की है।

दिल्ली में आज आसमान साफ

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है। साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की संभावना है। एनसीआर के शहरों में भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। 2 और 3 अक्टूबर को भी आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलने का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री तक रहने के आसार हैं। जिसके बाद 4 से 7 अक्टूबर तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस अवधि में अधिकमत तापमान 35 से 36 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री तक रह सकता है।

सितंबर में 56 फीसदी अधिक हुई बारिश

IMD के अनुसार दिल्ली में सितंबर महीने में औसत से 56 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इस अवधि में 192.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य तौर पर 123.5 मिमी बारिश होती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 25 सितंबर तक आमतौर पर मॉनसून विदा होता है। लेकिन इस साल मॉनसून का आगमन करीब एक सप्ताह की देरी से हुआ। इस वजह से विदाई में भी देरी हुई है। लेकिन इस सप्ताह मॉनसून के खत्म होने के आसार हैं। राजस्थान और गुजरात में 23 सितंबर से मॉनसून की वापसी शुरू हुई थी। अगले 2-3 दिन में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और कुछ अन्य उत्तरी क्षेत्रों में मॉनसून की विदाई हो जाएगी।

फिर बिगड़ेगी दिल्ली की हवा

दिल्ली की हवा फिर से बिगड़ने वाली है। सर्दियां आने से पहले ही राजधानी की हवा में प्रदूषण बढ़ने की भविष्यवाणी कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 3 अक्टूबर से काफी खराब होने वाली है। पिछले हफ्ते एक्यूआई में थोड़ा सुधार देखने को मिला था। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में 204 पर पहुंच गया था। लेकिन अब फिर से एक्यूआई 150 से 230 तक बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। यह खराब स्तर में आती है। सर्दियों में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने ग्रीन वॉर रूप स्थापित किया है। इसमें पर्यावरण इंजीनियरों और विशेषज्ञों की 8 सदस्यी टीम दिल्ली में प्रदूषण पर बारीकी से नजर रखेगी। साथ ही उसे कम करने करने का भी प्रयास करेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article