यूपी में जमकर नहीं बरस रहे बदरा, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें रक्षा बंधन पर कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम यूपी, 18 August 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं बादल रूठे हुए हैं। आज प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश का भी अलर्ट है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में लगातार बदल रहा मौसम
  • कहीं तेज बारिश, तो कहीं रूठे बदरा
  • कम बारिश से उमस भरी गर्मी सता रही

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आसमान में बादल तो छा रहें हें। लेकिन सभी जगहों पर एक समान बारिश नहीं हो रही है। कहीं पर झमाझम बारिश हो रही है, तो कईं पर बादल बेरुखी दिखा रहे हैं। जिससे उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी भी सही साबित नहीं हो रही है। ऐसे में आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार को पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी हो सकती है। इसी दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज गाजीपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, मऊ, बलिया, बस्ती, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा में भारी बारिश के आसार हैं।

End of Feed