लखनऊ

सुल्तानपुर का खूनी कांड, घर में घुसकर इंजीनियर की हत्या; मुठभेड़ के बाद कातिल गिरफ्तार

सुल्तानपुर से हाल ही एक घटना सामने आई है, जहां एक इंजिनियर के घर में दिनदहाड़े घुसकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके साथ ही उसेक ड्राइवर को भी धमकी दी गई। हत्या क्यों की गई है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है-

Image

सुल्तारपुर में इंजिनियर के घर में घुसर हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Sultanpur Murder: उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर में एक एग्जीक्यूटिव इंजिनियर की मुंह में टेप लगाकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया और वहां से भाग निकले। ड्राइवर की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आए और घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इंजिनियर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीडीओ, एडीएम, और नगर कोतवाल हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। हालांकि, वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घर में घुसकर इंजिनियर की हत्या

जानकारी के अनुसार मामला शनिवार सुबह का है। यहां विनोदपुर इलाके में जल निगम के एग्जीक्यूटिव के घर में बदमाश घुस आए और फिर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और वहां से भाग निकले। इस हादसे से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। अब मेडिकल कॉलेज में दोनों का इलाज चल रहा है।

मुंह पर पट्टी लगाकर मर्डर

फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टक के लिए भेज दिया है। इंजिनियर के साथ रह रहे ड्राइवर ने बताया कि वह इंजिनियर के साथ ही रहता है। जब वह सो रहा था उसे फोन कर बुलाया गया और दही जलेबी लाने के लिए भेजा गया था। जब ड्राइवर वापस आया तो देखा कि इंजिनियर के मुंह पर पट्टी लगी थी और बदमाश उसे मार रहे थे।

आरोपियों ने ड्राइवर को दी धमकी

आरोपियों ने ड्राइवर को कहा कि अगर तुम चिल्लाए तो तुम्हें भी मार डालेंगे। जिसके बाद बदमाश ड्राइवर को धमकी देकर वहां से भाग निकले। जिसके बाद ड्राइवर के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और संतोष कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि आज सुबह विनोदपुर मोहल्ले में इंजिनियर की हत्या कर दी गई है। मृतक प्रयागराज का कहने वाला था। परिवार को मौत की सूचना दे दी गई है। पुलिस की चार टीमें मामले की जांच में जुटी है। जल्दी ही घटना का कारण पता जल जाएगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article